Blog

7900 लीटर नकली घी जब्त इसलिए किया जा रहा था तैयार, प्रशासनिक टीम ने नकली घी फैक्ट्री पर मारा छापा

बिगुल
अंबिकापुर. स्थानीय बाबूपारा में कल शुक्रवार दोपहर को एक घर में प्रशासन और खाद्य एवं औषधि संरक्षण की संयुक्त टीम ने छापा मारा. जहां से टीम ने करीब 7900 लीटर नकली घी जब्त किया है. इस नकली घी को सोयाबीन तेल, वनस्पति तेल और एसेंस डालकर तैयार किया जा रहा था.

बताया गया कि मंदिरों में प्रज्वलित होने वाले मनोकामना दीप में उपयोग के लिए नकली घी बनाया गया था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. एसडीएम फागेश सिन्हा ने बताया कि बाबूपारा में गोंदिया से आए राकेश बंसल द्वारा भारी मात्रा में नकली घी तैयार करने की सूचना मिली थी. सूचना पर अंबिकापुर तहसीलदार, फूड इंस्पेक्टर श्वेता सहित पुलिस बल ने दोपहर एक बजे छापा मारा. टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में नकली घी तैयार करते वर्कर मिले.

तहसीलदार उमेश बाज ने कहा कि मकान से 200 टिनों में तैयार घी मिला है. इसके साथ ही पैकिंग के लिए 700 लीटर के 7 ड्रमों में घी तैयार करके रखा गया था. शुरुआती जांच में पता चला है कि सोयाबीन तेल, वनस्पति घी को मिलाकर घी तैयार किया जा रहा था. साथ ही घी का एसेंस डाला जा रहा था.

नकली घी बनाने का कारोबारी राकेश बंसल महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला बताया जा रहा है. उसने पूछताछ में बताया कि घी का उपयोग चैत्र नवरात्रि में मंदिरों में जलने वाली मनोकामना दीप के लिए होना था. फिलहाल प्रशासनिक टीम ने नकली घी को जब्त कर जांच कर रही है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button