खाने की थाली पर महंगाई की मार, दाल 175 रूपये किलो, चावल भी उछला, नई फसल शुरू होने के बाद इन दिनों दालों की कीमतों में तेजी

बिगुल
रायपुर. नई फसल शुरू होने के बाद इन दिनों दालों की कीमतों में तेजी बनी हुई है। शुरूवात के 15 दिनों में ही चना, राहर सहित अन्य दालों में 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आ गई है। खुले में चना दाल की कीमत आसमान छू रही हैं.
दाल के दाम बढे़े तो आम आदमी की थाली मंहगी हो गई, इस महंगाई की मार का अलग ही आलम है, खुले में चना दाल 90 रुपये किलो तक बिक रही है, तो वहीं राहर की दाल 175 रुपये किलो पहुंच गई है। इससे आम लोग परेशान हैं तो कारोबारियों का भी हाल बेहाल है। कारोबारियों का कहना है कि भले ही नई फसल आने लगी हो, लेकिन फसल कमजोर होने के से मांग की तुलना में आवक कमजोर है। इसके चलते ही कीमतों में तेजी बनी हुई है।
थोक अनाज बाजार में इन दिनों 7000-8000 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाली चना दाल 7200 से 8400 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है। इसी तरह राहर दाल भी 12500-15500 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 13000-16000 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। वहीं उड़द दाल भी 11000 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।
चावल
चार माह पहले दिसंबर से चावल की कीमतों में आई तेजी अभी भी बनी हुई है। वर्तमान में एचएमटी 4800-6000 रुपये प्रति क्विंटल और जय श्रीराम 6200 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। कारोबारियों का कहना है कि दिसंबर महीने से ही चावल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। दालों की कीमतों में आने वाले दिनों में और तेजी के संकेत बने हुए है। अभी आवक कमजोर बनी हुई है और मांग काफी ज्यादा है, इसका असर ही कीमतों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते ही कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में दालों की कीमतों में और तेजी आ सकती है।



