Blog

15 अप्रैल को बीजेपी-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बृजमोहन भरेंगे नामांकन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन

बिगुल
रायपुर. छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होना है इसके पहले और दूसरे चरण का नामांकन दाखिल प्रक्रिया खत्म हो चुका है। और तीसरे चरण के साथ लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुकी छत्तीसगढ़ के सबसे अहम लोकसभा सीटों में से एक राजधानी रायपुर की सीट भी है तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां पूरे जोश के साथ 15 अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें दोनों ही पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समित अन्य अध्यक्ष नेता भी शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के तरफ से रायपुर लोकसभा प्रत्याशियों विकास उपाध्याय के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दोनों पार्टियों के शक्ति प्रदर्शन में जो सरो उत्साह से कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे. एक ही दिन दोनों पार्टीजयों का शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है जिसमें बड़ी रैली निकाल कर कांग्रेस से विकास उपाध्याय और बीजेपी से बृजमोहन अग्रवाल अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान राजनीतिक गरमा- गर्मी का माहौल ना बने इसके लिए कैरेक्टर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button