Blog

ब्रेकिंग : तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बड़ी वारदातों में थे शामिल

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में 3 नक्सलियों ने SP गौरव राय के सामने आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि इन तीन नक्सलियों में दो इनामी नक्सली थे, जो कोटा और कटेकल्याण एरिया में सक्रिय थे।

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। बीते 6 जुलाई को दंतेवाड़ा में एक बार फिर लोन वर्राटू अभियान के तहत 8 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया था। वहीं, इससे पहले 17 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें पांच इनामी नक्सली भी शामिल थे। इनामी सभी नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित है। इन नक्सलियों पर अलग-अलग थानों में अलग-अलग मामले दर्ज थे।

बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा आत्म समर्पण के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर अब तक 800 से ज्यादा नक्सलियों ने शांति की राह चुन ली है। सुकमा जिले में महिला समेत भी बीते दिनों दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया था। इन दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों जिले के कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय थे। साथ ही कई बड़ी वारदातों में शामिल थे।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button