Blog

ब्रेकिंग : सुनील सोनी भाजपा के उम्मीदवार घोषित, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए बने प्रत्याशी

बिगुल

रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसका ऐलान पार्टी ने आज कर दिया।

इस घोषणा के बाद श्री सुनील सोनी को बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पसंद सुनील सोनी को बताया जाता है। श्री सोनी इसके पहले महापौर, आरडीए के अध्यक्ष और नगर निगम के सभापति भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक कैरियर अब तक बेदाग रहा है। पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा और अब तक अपने आपको ईमानदार और मेहनती साबित करने का ईनाम मिला है।

श्री सुनील सोनी के अलावा भाजपा नेता केदारनाथ गुप्ता, राजीव कुमार अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, मनोज शुक्ला, नंदन जैन, अवधेश कुमार जैन, उज्जवल दीपक का नाम भी चला था लेकिन अंततः बाजी सुनील सोनी के हाथ लगी। रायपुर दक्षिण सीट से उनकी विजय तय मानी जा रही है क्योंकि इस सीट पर कई सालों से भाजपा का कब्जा रहा है।

कांग्रेस से भी कई नेताओं के नाम चल रहे हैं जिसमें पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और कन्हैया अग्रवाल प्रमुख तौर पर नाम चल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button