Blog

बिलासपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से महिला की मौत, पति संग पैदल मजदूरी करने जा रही थी

बिगुल
तखतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह काठाकोनी पुल पर तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रही महिला मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम विंध्यासर निवासी लक्ष्मीन बाई वस्त्रकार (50) अपने पति शिवकुमार के साथ मजदूरी के लिए काठाकोनी पैदल जा रही थी। काठाकोनी पुल पर पीछे से आ रही दीप ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 10 G 0323) ने लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लक्ष्मीन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button