Blog

बालोद में कच्ची दीवार गिरने से युवक की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

बिगुल
जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पैदल जा रहे युवक के ऊपर अचानक कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिससे घटना की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान विनय कुमार चंदनिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, विनय अपने परिवार के साथ बहन का इलाज कराने के लिए कोकपुर (छुरिया ब्लॉक) से चैनगंज अपने बड़े पापा के घर आया हुआ था। रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह घर से करीब 20 कदम दूर दुकान की ओर जा रहा था, तभी पास की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से विनय को गंभीर हालत में गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से भिलाई के हाईटेक हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान ही विनय ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार ने संबंधित मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की मांग की है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। इस हादसे से गांव में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन को भी चेतावनी दी गई है कि नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में कमजोर दीवारों व इमारतों का निरीक्षण कर सुरक्षा उपाय किए जाएं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button