मंत्री पर कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप, डिप्टी सीएम ने कही ये बात

बिगुल
जगदलपुर. सर्किट हाउस में चतुर्थ वर्ग कर्मी से मारपीट के आरोप के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने मीडिया के सामने बयान देते हुए कहा कि वरिष्ठ मंत्री ने आरोप का खंडन किया है। कांग्रेस उनकी चरित्र हत्या की राजनीति करने पर उतारू है। बता दें कि वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने मारपीट का आरोप लगाया है।
मामला जगदलपुर सर्किट हाउस का है जहां वन मंत्री दौरे के बाद वापस लौटकर पहुंचे थे और उन्होंने इस दौरान कर्मचारियों पर दरवाजा नहीं खोलना को लेकर नाराजगी जताई,इधर कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की बल्कि कमरे में बुलाकर मारपीट भी की। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि निचले स्तर के कर्मचारियों से मारपीट गंभीर मामला है।
इधर कांग्रेस नेता पीड़ित कर्मचारियों के साथ जगदलपुर कोतवाली थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचे, दूसरी ओर मंत्री केदार कश्यप का कहना है कि वे दौरे से लौट कर आए थे और इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को केवल डाटा है मारपीट की बात गलत है।



