दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, चपेट में आए CRPF के दो जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी

बिगुल
दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं. जिन्हें तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है.
IED ब्लास्ट चपेट में आए CRPF के दो जवान घायल
दरअसल आज सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी की कम्पनी, 195 वाहिनी मुख्यालय से सातधार और मालेवाही के मध्य नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत एरिया डोमिनेशन एवं डिमाइनिंग की कार्यवाही हेतु रवाना हुए थे. इसी दौरान लगभग सुबह 10:30 बजे सातधार पुल से 800 मीटर आगे नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेसर IED की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं. जिन्हें तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है. जवानों को बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर उच्च सेंटर शिफ्ट किया जायेगा.
घायल जवानों के नाम
इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर
आरक्षक आलम मुनेश



