Blog

छत्तीसगढ़ में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, ASP और DSP स्तर के 3-3 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

बिगुल
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है और अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है. इस बार छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. सरकार ने ASP और DSP रैंक के 3-3 अधिकारियों का तबादल कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है. देखें लिस्ट-

ASP और DSP रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर
अधिकारी अभिषेक कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा कैंप बस्तर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.
अधिकारकी प्रशांत शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर भेजा गया है.
अधिकारी संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.
अधिकारी वीरेंद्र चतुर्वेदी, SDOP, विधानसभा रायपुर को उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.
अधिकारी लंबोदर पटेल को नगर पुलिस अधीक्षक, माना रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.
अधिकारी तुलसीराम लेकाम को नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button