Blog

गरियाबंद के दुतकैया में दो गुटों में हिंसक झड़प, कई घर जलाये, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील

बिगुल
छत्तीसगढ़ के राजिम के दुतकैंया गांव में रविवार को भड़की हिंसा के बाद पूरे गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। पुलिस ने हिंसा भड़काने वाले तीन आरोपियों को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। मामले में राजिम थाने में तीन एफआईआर की गई है। वहीं पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की शिनाख्ती की जा रही है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सुरक्षा को लेकर बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। एसपी और आईजी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

बताया जाता है कि मूर्ति क्षतिग्रस्त करन के पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। भीड़ ने घर-कार में आगजनी और घरों में घुसकर लोगों से मारपीट की। बिगड़ती स्थिति को देखकर पुलिस बल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी आरिफ खान को जेल भेज दिया है। वह हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। हमलावरों ने रास्ते से गुजर रहे युवकों पर पर हमला किया। सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया। इतना ही नहीं राजिम मेला जा रहे नरेंद्र साहू के हाथ पर वार किया गया, जबकि रेखु यादव, परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने चार घंटे तक गांव के तीन लोगों को करीब चार घंटे तक पीटा। इससे ग्रामीणों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साय ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। घर के अंदर से मौजूद कुछ लोग भीड़ पर मिर्ची पाउडर फेंके। इससे लोग और भड़क गये। एक आरोपी के घर को आग लगा दी।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक दर्जन मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले गई। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इसमें करीब पांच पुलिसकर्मी घायल हुए है। वहीं छह लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। कई घरों के बाहर पुलिस पूरी रात पहरेदारी की ताकि कोई घर से बाहर न निकल सके। साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजिम, फिंगेश्वर, महासमुंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। दमकल वाहन मौजूद हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button