Blog

प्राइवेट स्कूलों की परीक्षाएं रद्द करने की मांग, 3 दिनों में पूरे प्रदेश में आंदोलन की चतावनी

बिगुल
छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है. निजी स्कूल संघ ने कहा है कि अगर 3 दिनों के अंदर परीक्षाओं को रद्द नहीं किया तो प्रदेश भर में आंदोलन करेंगे. निजी स्कूल संचालक परीक्षा विवाद को लेकर कल शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे. प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि अंतिम समय पर परीक्षा लागू करना नियमों के विरूद्ध है और ये परीक्षा का फैसला निजी स्कूलों की स्वायत्ता पर हमला है.

कल स्कूल शिक्षा मंत्री के साथ होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से पत्र जारी किया गया है. इसमें लिखा है, ‘आज शाम 8:00 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की आपात बैठक में निर्णय लिया गया कि कल मंत्री एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों से मिलकर परीक्षाएं तुरंत रद्द करने की मांग की जाएगी.’

‘मांगे नहीं मानीं तो पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन’

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से जारी पत्र में प्रदेशव्यापी आंदोलन की बात कही गई है. पत्र में लिखा गया, ‘सभी कक्षाओं की परीक्षा को अंतिम समय पर लागू करना स्कूल शिक्षा विभाग का नियम विरुद्ध एक पक्षीय एवं प्रदेश में स्कूलीय शिक्षा में पीछे ले जाना वाला निर्णय है. ये निजी स्कूलों की स्वायत्तता पर सीधा हमला है. अगर यह परीक्षा 3 दिन में रद्द नहीं होगी, तो प्रदेश के सभी निजी स्कूल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. कल चर्चा के बाद चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी.’

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button