Blog

छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों का प्रमोशन.. मनेन्द्रगढ़ के नए DFO को भी किया गया पदोन्नत, देखें पूरी लिस्ट

बिगुल
छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्रालय ने प्रदेश के 6 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस सूची में मनेन्द्रगढ़ के नवपदस्थ डीएफओ चंद्र कुमार अगरवाल का नाम भी शामिल है। (Chhattisgarh IFS Officers Promotion List) इसके अलावा विशेष कपिल (2022), एस. नवीन कुमार (2022), वेंकटेश एम. जी. (2022), ऋषभ जैन (2022) और विपुल अग्रवाल (2022) का नाम शामिल है।

नए साल में भी हुई थी पदोन्नत्ति
गौरतलब है कि, नए साल की शुरुआत में भी भारतीय वन सेवा से 19 वरिष्ष्ठ अफसरों को उनके पद के अनुरूप वेतनमान के साथ ही पदोन्नत किया गया था। इसमें 9 से लेकर 18 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएफएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अवर सचिव डीआर चंद्रवंशी के द्वारा इसका आदेश जारी किया था.

पदोन्नत होने वाले अफसरों में 2007 बैच के विश्वेश कुमार, एम मर्सीबेला, कृष्णराम बढ़ई, मनोज कुमार पांडेय, अमिताभ बाजपेयी, रामअवतार दुबे और रमेश चंद्र दुग्गा, 2011 बैच के स्टायलो मण्डावी, विजया रात्रे, 2012 बैच के गुरूनाथन एन, प्रियंका पांडेय, 2016 बैच के कुमार निशांत, मयंक अग्रवाल, पंकज कुमार, चूड़ामणी सिंह, पुष्पलता, लोकनाथ पटेल और सलमा फारूकी का नाम (Chhattisgarh IFS Officers Promotion List) शामिल था।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button