Blog

हेलीपेड नर्सरी में रातोंरात बना पक्का मकान, अवैध दीवार पर नोटिस चस्पा; नगर निगम ने मांगा जवाब

बिगुल
कोरबा के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 स्थित ग्रीन जोन कहे जाने वाले हेलीपैड नर्सरी में रातों रात नर्सरी के बीच शासकीय भूमि पर पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा था। एक कमरे नुमा प्लॉट को काट कर दीवार खड़ी कर मकान बनाया जा रहा था। नगर निगम की उस पर नजर पड़ी और उसे नोटिस जारी किया गया है।

निगम की टीम ने बनी दीवार पर नोटिस चस्पा किया गया। वहां नगर निगम को निर्माण करते हुए कोई नहीं मिला। जहां उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। नोटिस का जवाब दें। वहीं कार्यवाही करने की बात कही गई।

नोटिस रवि शंकर जोन कार्यालय से जारी किया गया है। नोटिस सात तारीख को जारी किया गया है। जहां अब तक निर्माण दीवार और सामान वहीं पड़े हुए हैं। सामग्री यथावत पड़ी हुई है और दीवार भी खड़ी हुई है। ऐसे में अवैध कब्जाधारी के द्वारा कभी भी उस जगह पर कब्जा किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर कब्जा हो रहा है। वहीं एक सामाजिक भवन भी बनाया गया है। जिसका स्थानीय जन प्रतिनिधि के द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी के आस-पास दरमियानी रात को यह निर्माण कार्य किया जा रहा था। यह निर्माण कौन करा रहा था और किसके द्वारा किया जा रहा था। अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन उनकी मनसा जरूर दिख रही है कि वह इस जगह पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं।

हेलीपैड नर्सरी में कब्जा को लेकर कई बार वार्ड पार्षद के द्वारा शिकायत नगर निगम से जा चुकी है और कुछ साल पहले हेलीपैड नर्सरी ग्रीन जोन में अवैध कब्जा पर नगर निगम के द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। अभी भी हेलीपैड ग्रीन जोन में सड़क किनारे पेड़ पर कई समाज के बैनर और पोस्टर लगे हुए हैं। उस पर लिखा हुआ है कि यह जमीन समाज की है।

स्थानीय लोगों की मानें तो शहर के मध्य हेलीपैड स्थित नर्सरी लोगों के लिए ऑक्सीजन की एक जगह है। जहां सुबह और शाम लोग यहां टहलने के लिए आते हैं। लेकिन धीरे-धीरे भी हेलीपैड में कब्जा का खेल चल रहा है ऐसे में स्थानीय जन प्रतिनिधि और संबंधित विभाग के अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो धीरे-धीरे लोग इस हरे भरे जंगल को काटकर कब्जा करते जाएंगे।

वही हैलीपेड स्थित सड़क किनारे कई ऐसे पेड़ हैं, जिस पर समाज के बैनर पोस्टर लगे हुए हैं कि यह जमीन प्रस्तावित है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस हेलीपैड जोन को संबंधित विभाग और अधिकारियों के द्वारा सुरक्षित रखा जाए। ताकि ग्रीन जोन सुरक्षित रहे। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी से बात करनी चाहिए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button