स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों को परोसा जा रहा एक्सपायरी सामान, स्कूल का डायरेक्टर गिरफ्तार

बिगुल
दुर्ग में उतई थाना क्षेत्र के ग्राम पउवारा स्थित रॉयल एकेडमी स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव में उस समय हंगामे और आक्रोश में बदल गया। जब स्कूल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई।
स्कूल प्रशासन पर आरोप है कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन से अनुमित लेकर एक स्टॉल लगाया गया था जिसमें बच्चों को एक्सपायरी डेट (समाप्ति अवधि) के खाद्य पदार्थ की बिक्री करने के मामले पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है।
उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि प्रार्थी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया कि 10 फरवरी 2026 को पउवारा के रॉयल एकेडमी स्कूल में अपने बच्चे के साथ स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल होने गए थे। जहां स्कूल के भीतर लगाए गए स्टालों पर चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट और कुरकुरे आदि बेचे जा रहे थे। जब सामान की जांच की गई तो पता चला कि वे सभी सामान एक्सपायरी हो चुके थे।
इसकी जानकारी लगाने पर पालक और स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध करते हुए स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और हंगामा किया। हंगाम की जानकारी लगाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया और एक्सपायरी सामान को जप्त कर रॉयल एकेडमी स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी स्कूल के डायरेक्टर अकरम खान को गिरफ्तार कर लिया है।



