Blog

छत्तीसगढ़ में नरम पड़ रही ठंड..! फरवरी के महीने में ही 30 डिग्री से ज्यादा पहुंच रहा मौसम का पारा, क्या खत्म होने वाली है सर्दी?

बिगुल
छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। राज्य में अब ठंड का असर कम पड़ने लगा है। दिन के समय धूप तेज हो रही है और दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम केवल हल्की ठंड रह गई है।

छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। फरवरी के मध्य में जहां आमतौर पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस होती थी, वहीं अब मौसम का मिजाज बदल चुका है। दिन के समय धूप तेज हो रही है और दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम केवल हल्की ठंड रह गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 4-5 दिनों में प्रदेश के औसतन तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि अब वहां भी ठंड का प्रभाव पहले की तुलना में कम हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कमजोर है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की तीव्रता भी घट गई है। इसी कारण रात के तापमान में गिरावट सीमित रह गई है और दिन में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। साफ आसमान और तेज धूप की वजह से दोपहर में गर्मी का एहसास बढ़ रहा है। आने वाले 7 दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और तापमान इसी तरह सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रह सकता है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button