Blog

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन, बनाए गए IAS, देखें लिस्ट

बिगुल
भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों का प्रमोशन किया है. इन सभी 7 अधिकारियों को प्रमोट कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) नियुक्त कर दिया है. इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने अधिसूचना जारी कर दी है. जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, जिन्हें IAS प्रमोट किया गया है-

छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारी बने IAS

तीरथराज अग्रवाल
लीना कोसम
सौमिल रंजन चौबे
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
सुमित अग्रवाल
संदीप कुमार अग्रवाल
आशीष कुमार तिकारिहा

भारत द्वारा इन सभी 7 अधिकारियों की नियुक्ति साल 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्त पदों के आधार पर की गई है.

जानें डिटेल

अधिकारी लीना कोसम वर्तमान में PSC की परीक्षा नियंत्रक हैं.
सौमिल रंजन चौबे वर्तमान में हार्वर्ड एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं. वह जनसंपर्क संचालक के पद पर रह चुके हैं.
संदीप अग्रवाल बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के रूप में पदस्थ हैं.
साल 2013 PSC के टॉपर सुमित अग्रवाल को भी प्रमोट करके IAS बनाया गया है.
बीरेन्द्र पंचभाई वर्तमान में बस्तर में पदस्थ हैं. वह लंबे समय तक रायपुर में पदस्थ थे.
तीर्थराज अग्रवाल वर्तमान में वन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के OSD हैं.
आशीष टिकरिहा वर्तमान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के OSD हैं.
ये भी पढ़ें- बिरनपुर कांड: डबल मर्डर केस में गिरफ्तार सभी

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button