बिलासपुर में बड़ी लूटपाट की वारदात.. सर्राफा कारोबारी का कार और करीब ढाई किलो सोना लेकर फरार, जानें कैसे दिया अंजाम

बिगुल
अमूमन शांत समझे जाने वाले प्रदेश की न्यायधानी यानी बिलासपुर में लुटेरों ने मंगलवार की रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। अज्ञात लुटेरों ने शहर के एक सर्राफा व्यवसायी को अपना निशाना बनाया। (Bilaspur Jwellery Robbery Video) लुटेरों ने इस लूटपाट की घटना को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। शहर के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर जांच तेज कर दी गई है। पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट करते हुए वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
क्या है पूरी घटना
दरअसल बदमाशों ने राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी को अपना शिकार बनाया है। उनकी ज्वेलरी की दुकान राजकिशोर नगर वसंत विहार चौक में स्थित है। संतोष तिवारी हर दिन अपनी कार से ज्वेलरी दुकान से घर और घर से दुकान आते-जाते हैं।
लुटेरों ने मंगलवार की शाम पहले संतोष तिवारी की कार को टक्कर मारी और फिर विवाद करते हुए उन पर कट्टा तान दिया। इस दौरान पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई, लिहाजा उन्होंने संतोष तिवारी पर बट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद लुटेरे संतोष तिवारी की कार और उसमें रखी नकदी तथा करीब ढाई किलो सोना लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इस पूरी वारदात की तस्वीर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अपना चेहरा ढंक रखा था। वहीं वे जिस कार से मौके पर पहुंचे थे, उसे लेकर आशंका जताई जा रही है कि वह चोरी की गाड़ी है। (Bilaspur Jwellery Robbery Video) पुलिस के मुताबिक इस पूरी वारदात को योजना के मुताबिक अंजाम दिया गया है। लूटपाट से पहले सर्राफा कारोबारी संतोष तिवारी के घर और दुकान की रेकी की गई और फिर घटना को अंजाम दिया गया।



