Blog
ब्रेकिंग : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को संसद में बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा अध्यक्ष ने अपनी टीम में शामिल किया, जारी हुआ आदेश

बिगुल
रायपुर के सांसद और पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र सरकार ने एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद की ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) में सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इसके लिए माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
यह नई जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी है। विश्वास दिलाता हूँ कि संसदीय मर्यादाओं की रक्षा, सदस्यों के विशेषाधिकारों के संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती हेतु पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करूंगा।




