Blog

ब्रेकिंग : यूपीएससी क्लियर करने के लिए एक ही नाम के दो अभ्यर्थियों ने जताया दावा, आकांक्षा सिंह नाम से हुआ विवाद, फिर इस तरह निकाला गया परिणाम

दूसरी आकांक्षा वाराणसी की हैं। उन्होंने अपना आईडी कार्ड, इंटरव्यू लेटर संबंधी तमाम कागज पब्लिक किया है। उनका कहना है कि 301 रैंक उनकी है।

पहली तस्वीर में बिहार की आकांक्षा हैं। दूसरी में वाराणसी की आकांक्षा अपने पोस्ट के सोशल मीडिया पोस्ट के साथ।

हालांकि पूरी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि पीएससी में 301वीं रैंक पर दावा करने वाली बिहार के भोजपुर की आकांक्षा सिंह का दावा झूठा निकला है। असल में आकांक्षा का यूपीएससी-2025 में प्री एग्जाम भी नहीं निकल पाया था।

आकांक्षा बिहार में रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मोश्वर मुखिया की पोती हैं। कल रिजल्ट के बाद उन्होंने तमाम मीडियावालों को इंटरव्यू दिया। अपने दादा को अपना आइडल बताया था। इंटरव्यू में क्या-क्या पूछा गया ये सब बताया। जबकि वह इंटरव्यू तक पहुंच ही नहीं पाई थी।

जिस आकांक्षा के नाम पर इन्होंने दावा किया था वह यूपी के गाजीपुर की हैं। पहले से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उन्होंने कल ही अपना एडमिट कार्ड, इंटरव्यू कार्ड वगैरह सब जारी करके दावा कर दिया था कि ये रिजल्ट मेरा है। दावा दूसरी आकांक्षा कर रही हैं।

पहली तस्वीर असली आकांक्षा की है, दूसरी तस्वीर बिहार की आकांक्षा की है जिनका दावा फर्जी निकला है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button