Blog

महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सौगात, CM साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की, जानें कैसे करें चेक

बिगुल
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महिला दिवस के दिन बड़ी सौगात मिली है. जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी कर दी है. जिससे प्रदेश की 68 लाख 49 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए हैं.

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी
आज बस्तर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 कार्यक्रम से सीएम साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की. इससे पहले फरवरी महीने में महतारी महिलाओं के खाते में 24वीं किस्त की 641 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि जारी किए गए थे. बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रूपए की राशि दी जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें सहयोग मिल सके.

महिला दिवस पर महतारी को मिली सौगात
आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बस्तर में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय शामिल शामिल हुए और महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की. इस योजना के तहत प्रदेश की 68 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं को राशि ट्रांसफर की गई. इस योजना के तहत 25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है.

कैसे करें चेक?
महतारी वंदन योजना की राशि चेक करने के लिए सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.
इसके बाद आवेदन व भुगतान की स्थिति चुनें.
अब अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या हितग्राही क्रमांक या आधार कार्ड संख्या दर्ज करें.
इसके बाद कैप्चा भरें और सबमिट करके अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button