नक्सलवाद के खात्मे पर सीएम साय का बयान, बोले- बस्तर में बहेगी विकास की गंगा, 4 दशक का नासूर दो दिन बाद खत्म होगा

बिगुल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान CM साय ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा कि 4 दशक का नासूर दो दिन बाद खत्म होगा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूरजपुर रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर विधिवत पूजा अर्चना कर व मां कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं इस दौरान CM साय ने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा कि 4 दशक का नासूर दो दिन बाद खत्म होगा.
4 दशक का नासूर दो दिन बाद खत्म होगा – CM साय
सूरजपुर में कार्यक्रम के दौरान CM विष्णु देव साय ने नक्सलवाद के खात्मे पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि 4 दशक का नासूर दो दिन बाद खत्म हो जाएगा. 2 दिन बाद पूरा छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में विकास की गंगा बहेगी. बस्तर में अस्पताल और स्कूल खुल रहे हैं. बस्तर को सबसे विकसित संभाग बनाएंगे.
सुकमा में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर
डेडलाइन से पहले आज सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है. वहीं घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने .303 राइफल भी बरामद की है. इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. जवान जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी में जुटे हैं. इस पूरे ऑपरेशन को सुकमा एसपी किरण चव्हाण लीड कर रहे हैं.
छतीसगढ़ सरकार के पास तेल-गैस का पर्याप्त भंडार – CM साय
वहीं मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच जहां देश में गैस और तेल की किल्लत को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की छतीसगढ़ सरकार के पास तेल और गैस के पर्याप्त भंडार है, और किसी भी नागरिक को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है,, केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे परिस्थियों में केंद्र की एक्साइज ड्यूटी में सरकार द्वारा जो कटौती की गई है उसका सीधा लाभ उपभोक्ता को मिलेगा.



