Blog

कल से अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए शुरू होगी फ्लाइट, जानें कितना रहेगा किराया

बिगुल
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए हवाई सेवा कल यानि 30 मार्च से शुरू होने जा रही है. एलायंस एयर अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से सप्ताह में दो दिन उड़ान संचालित करेगी. यात्रियों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल वर्चुअल माध्यम से सुबह 10 बजे इस हवाई सेवा का शुभारम्भ करेंगे.

अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए फ्लाइट
अंबिकापुर से दिल्ली की उड़ान सोमवार और बुधवार को चलेगी. यह फ्लाइट बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी. एलायंस एयर ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. जिसका किराया लगभग 6000 से 7000 रुपए तक हो सकता है. एलायंस एयर अंबिकापुर से दिल्ली: सोमवार, बुधवार को चलेगी जबकि अंबिकापुर से कोलकाता: गुरुवार, शनिवार को चलेगा जो कि बिलासपुर होते हुए कोलकाता पहुंचेगी।

कल सुबह 12 बजे होगी रवाना
30 मार्च को पहली उड़ान मां महामाया एयरपोर्ट से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और 2:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी. एलायंस एयर 72 सीटर ATR विमान का संचालन करेगी. वही अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट की बात करे तो दरिमा हवाई पट्टी का निर्माण सन 1950 में हुआ था. रनवे की लंबाई अब 1800 मीटर कर दी गई है. इसकी वजह से यहां 72 सीटर विमान का संचालन संभव हुआ. दिसंबर 2024 में फ्लाई बिग कंपनी ने रायपुर और बिलासपुर के लिए सेवा शुरू की थी, लेकिन छह महीने बाद बंद हो गई.

बता दें कि अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए नई उड़ानें शुरू होने से सरगुजा संभाग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. लंबे समय से बंद हवाई सेवा अब फिर से उड़ान भरने जा रही है. जिसको ले कर तैयारी पूरी कर ली गई है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button