महासमुंद पुलिस की स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत 10 घंटे में 4.61 करोड़ की ड्रग्स-संपत्ति जब्त, 13 गिरफ्तार

बिगुल
महासमुंद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लगभग 686 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की है। जब्त मादक पदार्थों और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की कुल कीमत 4 करोड़ 61 लाख 67 हजार 506 रुपये आंकी गई है।
महासमुंद जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक सर्जिकल स्ट्राइक की है। ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महासमुंद पुलिस ने महज 10 घंटों के भीतर चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लगभग 686 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की है। जब्त मादक पदार्थों और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की कुल कीमत 4 करोड़ 61 लाख 67 हजार 506 रुपये आंकी गई है।
तस्करी के अनोखे तरीके हुए फेल
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए ‘पैकर्स एंड मूवर्स’ के ट्रक, ड्राई फ्रूट्स के कंसाइनमेंट, लग्जरी कारों और यहां तक कि मोटरसाइकिल और ट्रेन का भी सहारा लिया, लेकिन पुलिस के सूचना तंत्र और मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने पांच अलग-अलग प्रकरणों में कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 6 आरोपी छत्तीसगढ़ के हैं और 7 अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के निवासी हैं।


