Blog

बलरामपुर CMO ने पार्षदों को कहा कुत्ता, ऑडियो वायरल होते ही मचा बवाल, कहा- मेरा ट्रांसफर कराने की औकात नहीं

बिगुल
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में इन दिनों नगर पालिका परिषद के CMO प्रणव राय का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है. आरोप है कि उन्होंने पार्षदों को कुत्ता कहा.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में इन दिनों नगर पालिका परिषद के CMO प्रणव राय का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है. आरोप है कि उन्होंने पार्षदों को कुत्ता कहा. साथ ही, जनप्रतिनिधियों को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि मेरा ट्रांसफर कराने की इनकी ‘औकात’ है.

बलरामपुर CMO ने पार्षदों को कहा कुत्ता!
जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद गौतम सिंह ने CMO प्रणव पर काम में अनियमितता का आरोप लगाया था. इसके साथ ही उनके व्यवहार को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मंत्री से शिकायत भी की थी. आरोप है कि इन दोनों घटनाओं के बाद CMO सभी पार्षदों पर भड़के हैं.

CMO ने ऑडियो क्लीप को बताया AI जनरेटेड
हालांकि, CMO प्रणव ने इस ऑडियो क्लीप को AI जनरेटेड बताया है. पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष से इस ऑडियो क्लीप पर कार्रवाई की मांग की है। दैनिक भास्कर इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक, नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने नगरीय प्रशासन मंत्री से CMO की कार्यप्रणाली और उनके बर्ताव को लेकर शिकायत की थी और उनके ट्रांसफर की मांग की थी.

वहीं, पार्षद ने सरकारी संपत्ति के गलत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया था. आरोप है कि सीएमओ ने नगर पालिका के एक टैंकर को बिना निर्धारित शासकीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किए बेच दिया है। बलरामपुर थाने में लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button