Blog

ब्रेकिंग : भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल में, विधायक मोतीलाल साहू के साथ तीन विधानसभाओं में सभाओं को किया संबोधित

उन्होंने बताया कि वे भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री पवन साय जी के निर्देश पर यहां पहुंचे हैं। रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से वे बांकुरा लोकसभा क्षेत्र में डटे हुए हैं। दोनों नेता संगठनात्मक बैठकें, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क करने के अलावा वोटों के ध्रवीकरण पर ध्यान दे रहे हैं। मोतीलाल साहू और चक्रवर्ती ने अब तक एक दर्जन से अधिक बैठकों को संबोधित किया। फिलहाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की होने वाली तीन रैलियों की तैयारी में लगे हैं।

विधायक मोतीलाल साहू, प्रदीप वर्मा सांसद झारखंड, भाजपा नेता हरपाल बामरा के साथ साथ राजीव चक्रवर्ती ने कल प्रशासन के साथ बैठक की तथा रैली की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। अमित शाह जी की तीन सभा होगी जिसकी पूरी व्यवस्था राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा संभाल रहे हैं।

श्री चक्रवर्ती ने बताया कि बांकुरा पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। अगल बगल मे दो महत्पूर्ण लोकसभा होने से इस इलाके की तीनों विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा का कब्जा होना तय है। श्री चक्रवर्ती ने बंगाली भाषा में संवाद करते हुए हजारों नागरिकों को बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार गरीबों का कल्याण कर रही है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए पश्चिम बंगाल में सुशासन सरकार लाने के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। श्री चक्रवर्ती ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button