Blog

ब्रेकिंग : वेदांता हादसा में अब तक 17 की मौत, 32 घायल, सीएम साय का आर्थिक मदद का ऐलान

बिगुल

सक्ती जिले में डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर के फटने से अब तक 17 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, चालीस से अधिक मजदूर झुलस गए हैं। अभी भी तीन मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ा से कड़ा दंड दिया जाएगा। सरकार ने मृतकों को 5 5 लाख रूपये तथा घायलों को 50 50 हजार की सहायता राशि दी है।

इसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों को दो दो लाख रूपये तथा घायलों को मिलेंगे 50 हजार देने का ऐलान किया है.

लंच के ठीक बाद हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2:00 बजे हुआ। उस समय प्लांट में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी अचानक बॉयलर के हिस्से (टूयूब) में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की वजह टूयूब का फटना माना जा रहा है।

राहत कार्य
उधर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारिक तौर पर 9 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। दमकल की गाडिय़ाँ और एम्बुलेंस तत्काल मौके पर भेजी गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रायगढ़ रेफर किया गया है।

विस्फोट में घायल हुए लगभग 15 लोगों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रखा है ताकि घायलों को समय पर चिकित्सा मिल सके।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button