Blog

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से चलेंगी 18 समर स्पेशल ट्रेन, ट्रेवल करने से पहले चेक करें लिस्ट

बिगुल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपने जोन से 18 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है. ये ट्रेनें अगले तीन महीनों यानी 15 जुलाई तक कुल 88 फेरे लगाएंगी

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक मेगा प्लान तैयार किया है. यात्रियों की सुविधा और वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर जोन) समेत देशभर में सैकड़ों समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच चलने वाली ये ट्रेनें न केवल लंबी दूरी के सफर को आसान बनाएंगी, बल्कि यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना को भी बढ़ा देंगी.

छत्तीसगढ़ से चलेंगी 18 समर स्पेशल ट्रेन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अपने जोन से 18 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है. ये ट्रेनें अगले तीन महीनों यानी 15 जुलाई तक कुल 88 फेरे लगाएंगी. रेलवे के अनुसार, इनमें से 13 ट्रेनों का संचालन पहले ही शुरू कर दिया गाय है, जबकि बाकि ट्रेनों को आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा.

समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
गाड़ी संख्या 08743: दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल हर रविवार (26 अप्रैल से 28 जून)
गाड़ी संख्या 08744: हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल हर सोमवार (27 अप्रैल से 29 जून)
गाड़ी संख्या 08865: इतवारी-शालीमार साप्ताहिक स्पेशल हर गुरुवार (23 अप्रैल से 25 जून)
गाड़ी संख्या 08866: शालीमार-इतवारी साप्ताहिक स्पेशल – हर शुक्रवार (24 अप्रैल से 26 जून)
गाड़ी संख्या 08867: गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल हर शनिवार (25 अप्रैल से 27 जून)
गाड़ी संख्या 08868: रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक स्पेशल हर रविवार (26 अप्रैल से 28 जून)
गाड़ी संख्या 08871: इतवारी-मालदा स्पेशल 26 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08872: मालदा इतवारी स्पेशल 27 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08745: दुर्ग-शालीमार स्पेशल 29 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08746: शालीमार-दुर्ग स्पेशल -23 और 30 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08261: कोरबा-यलहंका स्पेशल – 2 मई
गाड़ी संख्या 08262: यलहंका-कोरबा स्पेशल – 3 मई
गाड़ी संख्या 08861: इतवारी-शालीमार स्पेशल – 27 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08862: शालीमार-इतवारी स्पेशल – 28 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08749: रायपुर-खड़गपुर स्पेशल – 23 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08750: खड़गपुर-रायपुर स्पेशल 24 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08257: बिलासपुर-शालीमार स्पेशल -25 और 26 अप्रैल
गाड़ी संख्या 08258: शालीमार-बिलासपुर स्पेशल -25 और 26 अप्रैल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button