Blog

शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

बिगुल
जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला को शरीर का दर्द दूर करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से आरोपी को पकड़ा गया है.

छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला को शरीर का दर्द दूर करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से आरोपी को पकड़ा गया है. आरोपी बाबा ने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिए.

बाबा ने इलाज का भरोसा दिया
पीड़ित महिला ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी थी. महिला ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी निर्मल बाबा एक गांव में पदयात्रा करते हुए आया था. उसने खुद को चमत्कारी बाबा बताया और हर समस्या को दूर करने का दावा किया. पीड़ित महिला जब अपनी सहेली के साथ बाबा से मिलने गई तो उसका देखकर उसके इलाज का भरोसा दिया. पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ले लिया.

महिला को बाबा मैहर ले गया
जानकारी के मुताबिक 26 मार्च 2026 को बाबा ने महिला को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाया और प्रसाद खिलाया. पीड़िता को बहलाने लगा. बिलासपुर से बाबा ने उसे मैहर ले आया. यहां आरोपी ने होटल में महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसके साथ ही अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया.

वायरल किया वीडियो
पीड़ित महिला के घर लौटने के बाद बाबा उसे लगातार कॉल करने लगा. इसे बात से परेशान होकर उसने नंबर ब्लॉक कर दिया. बाबा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button