गरियाबंद बॉर्डर पर नाकेबंदी में बड़ी सफलता, दो कारों से 48 किलो गांजा जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

बिगुल
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद जिले के देवभोग पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 48.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद जिले के देवभोग पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 48.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चारपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 31.31 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 29 और 30 जून को खुटगांव स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से महाराष्ट्र की दिशा में जा रहे दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
पहली कार्रवाई में कार क्रमांक CG 08 AA 2218 की डिक्की से प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया 8.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दूसरी कार्रवाई में मारुति रिट्ज (MH 51 A 2012) की तलाशी के दौरान वाहन के अंदर रखी दो बोरियों से 40.200 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार तस्करों ने मादक पदार्थ को इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच में उसका पता लगाना आसान नहीं था।



