Blog

Breaking : भाजपा नेता नितिन अग्रवाल का बयान, सीएम साय के अपमान का करारा जवाब दिया जाएगा

नितिन अग्रवाल ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक कथित मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। यह न केवल मुख्यमंत्री पद की गरिमा का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि उस समय वहां उपस्थित विपक्ष के किसी भी नेता ने ऐसी टिप्पणी का विरोध नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का होता है और उसका सम्मान सभी राजनीतिक दलों तथा नागरिकों का दायित्व है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जिस प्रकार निशाना बनाया गया, उससे स्पष्ट होता है कि कुछ लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनस्वीकृति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

नितिन अग्रवाल ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाती थी। इसके विपरीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वस्थ आलोचना का स्वागत करते हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संयम, सरलता और क्षमाशीलता उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय या प्रदेश के संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया, तो उसका लोकतांत्रिक एवं वैधानिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ सुशासन, पारदर्शिता और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण उन्हें जनता का निरंतर आशीर्वाद और विश्वास प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button