Blog

नकली खाद को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 33 दुकानों को नोटिस, लाइसेंस रद्द से लेकर FIR तक की गई कार्रवाई

बिगुल
जगदलपुर जिले में नकली और संदिग्ध गुणवत्ता वाले खाद-बीज की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. खरीफ सीजन के बीच किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है.

नकली खाद पर प्रशासन की सख्ती, 33 दुकानों को नोटिस
कार्रवाई के दौरान अब तक 33 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं. वहीं अनियमितता मिलने पर 28 दुकानों के खाद-बीज विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि किसानों तक केवल गुणवत्तापूर्ण खाद ही पहुंचे.

इसके अलावा 6 दुकानों से खाद-बीज जब्त कर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित और दो अन्य दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभी खाद-बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान पर उपलब्ध स्टॉक और निर्धारित बिक्री मूल्य की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को लगातार निरीक्षण और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसानों को नकली या अमानक खाद-बीज से बचाने और दोषी कारोबारियों पर शिकंजा कसने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button