ब्रेकिंग : तीन चीतलों का शिकार, जंगल में मृत मिले, थम नहीं रहा जंगली जानवरों का शिकार, अफसरों के साथ सेटिंग कर बच जाते हैं शिकारी

बिगुल
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वन मंडल स्थित बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में दो घटनाओं में तीन चीतल मृत पाए गए। वन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार सात जुलाई को नियमित गश्त के दौरान बरनवापारा वन परिक्षेत्र के पकरीड बीट अंतर्गत दो नर चीतल मृत मिले थे। अगले दिन यानी आठ जुलाई को इसी क्षेत्र में एक अन्य चीतल का शव बरामद किया गया।
वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) धम्मशील गनवीर ने बताया कि दोनों नर चीतलों का पोस्टमार्टम कसडोल स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों चीतलों की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि उनकी मौत आपसी संघर्ष के दौरान हुई होगी।
गनवीर ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम के दौरान उनके शरीर के अन्य हिस्सों पर किसी मांसाहारी जंगली जानवर के हमले के कोई निशान नहीं मिले। हालांकि गर्दन के आसपास खून के धब्बे पाए गए हैं, लेकिन मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगी।’’
उन्होंने बताया कि आठ जुलाई को गश्त के दौरान उसी क्षेत्र में एक और चीतल मृत मिला।



