विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: सरकार के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव की सूचना मंजूर, कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित

बिगुल
जुलाई से शुरू हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज 14 जुलाई को दूसरा दिन है। सरकार के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव की सूचना मंजूर हो गई है। आपको बता दें कुल संख्या के दशांक सदस्यों के खड़े होने पर अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है। इस दौरान सदन में सक्ती के वेदांता प्लांट हादसे में 25 लोगों की मौत का मामला प्रश्नकाल में गूंजा।
प्रश्नकाल में सबसे पहले भाजपा विधायक भैय्यालाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, सचिन तेंदुलकर बहुत दिनों बाद बैटिंग के लिए उतरे हैं, पुराने खिलाड़ी हैं।
आपको बता दें अब तक 9 बार प्रस्ताव लाया चुका है लेकिन इसमें से एक बार भी सरकार नहीं गिरी है। यानी आज 10 वीं बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
विधानसभा में नकटी मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं।
आज सदन में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विधानसभा अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दिन तय करेंगे।
विधायक भैया लाल राजवाड़े ने उठाया JJM का मुद्दा
आज के सत्र में विधायक भैया लाल राजवाड़े ने JJM का मुद्दा उठाया हैं इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइपलाइन कार्य एवं टंकी निर्माण पर भी बहस छेड़ी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि कोरिया में कुल 928 पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इसमें 751 पानी टंकी पूर्ण है और 177 टंकी अपूर्ण हैं।
विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया जलापूर्ति का मुद्दा
सत्र में विधायक अजय चंद्राकर ने उठाया जलापूर्ति का मुद्दा है। उन्होंने रायपुर शहर में जल आपूर्ति के मुद्दे पर सवाल करते हुए अमृत मिशन लागू होने से कार्य पूर्ण होने तक की जानकारी मांगी है। इसके अलावा रायपुर निगम क्षेत्र में शुद्ध पेयजल 24 घंटे उपलब्धता के रिकॉर्ड के साथ साथ पानी टैंकर से पानी सप्लाई की लागत राशि की जानकारी भी मांगी है।
इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृत मिशन योजना 2016 में प्रारंभ हुई थी। 2025 में पूर्ण हो चुकी है। इस मिशन में करीब 42737.23 लाख की लागत लगी है। इस योजना से 20 वार्डों में पूर्ण रूप से और 25 वार्डों में आंशिक रूप से पेयजल उपलब्ध है। अमृत मिशन में 24 घंटे जलापूर्ति का प्रावधान नहीं था।
स्मार्ट सिटी से 247 जल आपूर्ति को लेकर अजय चंद्राकर ने उठाए सवाल सत्र में रायपुर में स्मार्ट सिटी से 247 जल आपूर्ति को लेकर अजय चंद्राकर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगरोत्थान योजना और 15वें वित्त आयोग से जलापूर्ति को लेकर भी जानकारी मांगी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीनों मदों से जारी राशि को लेकर जानकारी दी हैं अजय चंद्राकर ने कहा किसी भी वार्ड को 24*7 पानी नहीं मिला जबकि टेंडर अबव हो गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से भी पानी देने की बात कही गई है।
इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 14 वार्डों में 24*7 पानी देने की योजना थी इस पर काम चल रहा है। अजय चंद्राकर ने कहा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से रायपुर को पानी की कोई योजना नहीं है। तो उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा जल आवर्धन योजना रायपुर में संचालित थी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ही शहर में जलापूर्ति करता था।
महंत बोले- दिनभर चढ़ी रहती है आपको
आपको बता दें सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव को लेकर तीखी नोकझोंक भी दिखी। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, ‘माननीय नेता जी, अविश्वास प्रस्ताव भी दे दिए हो और प्रश्न भी पूछ रहे हैं।’
इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जवाब दिया, ‘अरे यार, आप हमेशा गड़बड़ करते हो… लगता है, दिनभर चढ़ी रहती है आपको। वो कर लेंगे जो भी करना है अविश्वास प्रस्ताव में, लेकिन किसके कारण ला रहे हैं, ये अभी बताने तो दो।’
कुल संख्या के दशांक सदस्यों के खड़े होने पर अध्यक्ष ने दी मंजूरी
सीजी विधानसभा मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव की सूचना मंजूर हो गई है। आपको बता दें कुल संख्या के दशांक सदस्यों के खड़े होने पर अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है। आपको बता दें आज अध्यक्ष में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है। 17 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया है। अब 17 जुलाई को प्रश्नकाल और अन्य कार्य के बाद चर्चा होगी। आपको बता दें सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना मंजूर होने पर विपक्ष ने अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।



