Blog

मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप, 11 बच्चे मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बिगुल

कांकेर जिले में मलेरिया से दो दिन में नौ साल के दो छात्रों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मर्दापोटी और इरादाह छात्रावास में कुल 11 छात्र मलेरिया संक्रमित मिले हैं। प्रभावित छात्रावासों और गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर इलाज कर रही है। जांच करने के साथ ही दवायें भी बांटी जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया तेजी से पैर पसार रहा है। मलेरिया के मरीज यहां पर बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो दिन में मलेरिया से यहां के सरकारी हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों की मौत हुई है। वहीं छात्रावास के 11 बच्चे पॉजिटिव पाये गये हैं। मलेरिया के मरीज मिलने के बाद कांकेर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर विभाग अलर्ट मोड पर है। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।

बताया जाता है कि मलेरिया से दो दिन में नौ साल के दो छात्रों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मर्दापोटी और इरादाह छात्रावास में कुल 11 छात्र मलेरिया संक्रमित मिले हैं। प्रभावित छात्रावासों और गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर इलाज कर रही हैं। जांच करने के साथ ही दवायें बांटी जा रही हैं। सभी छात्रावासों में विशेष निगरानी बरती जा रही है। विभाग की मामले में पैनी नजर है। समय-समय पर पूछताछ भी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, डोमाहर्रा की रहने वाली तीन सगी बहनों को तेज बुखार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान नौ साल की करीना विश्वकर्मा की 25 जुलाई को मौत हो गई। जबकि उसकी दो बहनों का इलाज चल रहा है। मर्दापोटी छात्रावास में बुखार और सिरदर्द की शिकायत मिलने पर छात्रों की जांच की गई। शुरुआती जांच में चार छात्र पॉजिटिव मिले इनमें नौ साल की सुभाष कुमेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अपने साथ घर लेकर चले गये थे। जब हालत बिगड़ने लगी तब जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज जारी है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button