Blog

छत्तीसगढ़ की बेटियों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे सालाना 30 हजार, जानें कैसे करें आवेदन

बिगुल
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति योजना का नया सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत पात्र छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

छत्तीसगढ़ में हायर एजुकेशन के सपने देख रही बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति योजना का नया सत्र शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत पात्र छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी और जरूरतमंद बेटियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि आर्थिक तंगी उनकी सफलता के आड़े न आए.

किसे मिलेगा छात्रवृत्ति योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें तय की गई हैं. योजना के तहत वे ही छात्राएं पात्र होंगी जिन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं किसी पात्र राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के शासकीय (सरकारी) विद्यालयों से नियमित छात्रा के रूप में पास की हों.

इसके साथ ही, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन (स्नातक) या डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष में प्रवेश लेना अनिवार्य है.

कब से शुरु होगा आवेदन?

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी.
छात्राओं और उनके अभिभावकों से विशेष अपील की गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
यदि कोई छात्रा इस चरण में आवेदन नहीं कर पाती है, तो उनके लिए दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक भी संचालित किया जाएगा.

पिछले वर्ष 827 छात्राओं को मिली थी स्कॉलरशिप

बीते शैक्षणिक सत्र की बात करें तो जिले के 22 महाविद्यालयों की कुल 827 छात्राओं को इस योजना का सीधा लाभ मिला था. इन छात्राओं के खातों में कुल 2 करोड़ 48 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर की गई थी. इस बार प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले की अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक इस योजना की पहुंच बनाई जाए.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button