Blog

धर्मांतरण : इलाज के नाम पर CG में धर्मांतरण, इस जिले में चंगाई सभा के लिए केरल से बुलाई गई थी लड़कियां, हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

बिगुल
छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के रिसाई पारा इलाके में एक घर के अंदर कथित तौर पर चंगाई सभा आयोजित किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर सभा का विरोध किया और आयोजकों पर इलाज के नाम पर लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि सभा में बीमारी और अन्य समस्याओं से राहत दिलाने के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि केरल से युवतियों को बुलाकर ऐसी सभाएं आयोजित कराई जा रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना बाकी है।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

सभा का विरोध किए जाने के दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button