Blog

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश; बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद

बिगुल
भाई-बहनों का त्योहार रक्षाबंधन को लेकर खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने रक्षाबंधन पर 28 अगस्त 2026 को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं के साथ ही कोषालय और बैंकों में छुट्टी रहेगी।

नेगोशिएबल इंस्टूमेंट्स एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन ने 28 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी कोषालय एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button