Blog

हथखोज की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी सामान गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों को 21 लाख मुआवजा

बिगुल
भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री यूनिट-3 में भारी सामान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद साथियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद प्रबंधन ने 21 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया।

भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री यूनिट-3 में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक मजदूर के ऊपर भारी सामान गिर गया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।
बंसल न्यूज़ को भरोसेमंद स्रोत के रूप में जोड़ें

हादसे के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले दूसरे मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। साथियों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा में चूक की वजह से हादसा हुआ और इसके बाद फैक्ट्री परिसर में हंगामा किया।
मजदूर की मौत के बाद साथियों ने किया हंगामा

हादसे की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों और साथियों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध जताया और हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी छावनी समेत भिलाई-3 थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को संभाला गया।

परिजनों के पहुंचने के बाद मुआवजे का ऐलान

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक मजदूर के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों और प्रबंधन के बीच बातचीत के बाद कंपनी की ओर से 21 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया। मुआवजे की घोषणा के बाद मामले को शांत कराया गया। हालांकि हादसे के बाद मजदूरों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवाल चर्चा में हैं।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

फिलहाल भिलाई-3 थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा कैसे हुआ और इसमें सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button