Blog

खेत में भूस्खलन से हड़कंप, 20 फीट तक धंसी जमीन

बिगुल
कोरबा. बांकीमोंगरा इलाके में खेत की जमीन अचानक धंसने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जमीन करीब 20 फीट तक धंस गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है.

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, खेत में अचानक हुए इस भूस्खलन के पीछे एसईसीएल की भूमिगत खदान में हुई खनन गतिविधियों को संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि, जमीन धंसने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है.खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहां एसईसीएल की नंबर-4 खदान वर्तमान में बंद पड़ी है. इसके बावजूद जमीन धंसने की घटना ने भूमिगत खनन के प्रभाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिलहाल मौके की स्थिति और जमीन धंसने के कारणों की जांच का इंतजार है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और प्रभावित किसान को हुए नुकसान का आकलन कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button