Blog

मासूम की मौत के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, 4 झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील

बिगुल
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां हुए 3 साल के मासूम की मौत के बाद सरकार एक्शन मोड में आई है. प्रशासन ने 4 क्लीनिकों को सील कर दिया है जोकि, झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित था. वहीं अभी भी, जांच जारी है.

यह है पूरा मामला

दरअसल, बलरामपुर जिले के आसपास कई ग्रामीण क्षेत्रों से झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित क्लिनिक की खबर आती रही है. बताया जाता है कि, ऐसे लोग इलाज करते हैं जिनके पास कोई मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है. इससे लोगों की स्वास्थ्य व्यवस्था भी खतरे में है.

पर मामले ने तब तूल पकड़ा जब, झोलाछाप डॉक्टर ने 3 साल के बच्चे का इलाज किया. डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वहीं अब, प्रशासन ने इस मामले के गंभीरता से लिया है. बता दें कि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अवैध क्लीनिक एवं झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सघन जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

अब तक 4 क्लीनिक सील

बताते चलें कि, प्रशासन ने बिना वैध रजिस्ट्रेशन, परमिशन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स कोई भी दवाईखाना नहीं चला सकता. इसपर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, आज भी 4 क्लीनिकों को सील किया है. प्रशासन द्वारा सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है. जांच में राजपुर तहसीलदार बरियों नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर, प्रतीक जायसवाल, बीएमओ डाक्टर दीपक गुप्ता सहित पुलिस एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button