Blog

सुकमा में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद, 447 जिंदा कारतूस और 240 जिलेटिन छड़ जब्त

बिगुल
सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. ग्राम भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी इलाके में संयुक्त अभियान के दौरान नक्सली डंप से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.

447 जिंदा कारतूस बरामद किए गए

सुरक्षा बलों ने डंप से कुल 23 हथियार बरामद किए हैं. इनमें एसएलआर, .315 रायफल, .410 मस्केट, 06 बीजीएल लांचर और 12 बोर रायफल सहित अन्य हथियार शामिल हैं. इसके अलावा एसएलआर, इंसास, .303, .315 और 12 बोर के 447 जिंदा राउंड भी बरामद हुए हैं. कार्रवाई के दौरान 240 जिलेटिन स्टिक, 18 किलो गन पाउडर, 5 देशी हैंड ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में बीजीएल सेल भी बरामद किए गए.

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर की गई. भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने डंप को चिन्हित कर तलाशी ली, जिसमें यह हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई.

एसपी मयंक गुर्जर का क्या कहना है?

पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के डंप अभी भी इस क्षेत्र में हैं. हमारा प्रयास है कि इन सभी डंप को जल्द से जल्द निकाला जाए ताकि उसका कोई मिस्यूज ना कर पाए. इसके साथ ही किसी के गलत हाथों में ना आए. उन्होंने आगे कहा कि हम इलाके में लगातार डिमाइनिंग प्रोसेस करते रहते हैं. बहुत बड़ा क्षेत्र है. IED को लेकर हम सभी से कहते हैं कि बचकर रहें.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button