Well Being

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, यहां से तुरंत करें आवेदन, देखिए किस जिले में कितने पद खाली

बिगुल
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है, राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के कई रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक महिलाएं ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
कितने पदों पर होगी भर्ती? (Chhattisgarh Anganwadi Recruitment 2026)

एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा ( Sukma Anganwadi Vacancy) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker Recruitment) एवं सहायिकाओं (Anganwadi Helper Vacancy) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है।

इस भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा, उरसांगल 2, गोंदपल्ली के मण्डीमरका 02 व 03, कोण्डासांवली 01, मेड़वाही के मेड़वाही 3 व तारलागुड़ा के बैनपल्ली वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के पद ग्राम पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा व टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर के सिलगेर 2, ताड़मेटला के ताड़मेटला 02 केंद्रों में रिक्त हैं।
जानें आवेदन की अंतिम तिथि (CG Anganwadi Vacancy 2026 Last Date)

CG Anganwadi Online Application इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से https://aww.e-bharti.in/ पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button