छत्तीसघाट

साल के अंत तक छत्तीसगढ़ के इन नगरीय निकायों में होगा चुनाव! BJP ने नियुक्त किए प्रभारी-सहप्रभारी, जानिए किसे-कहां मिली जिम्मेदारी

बिेगुल
छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक 15 नगरीय निकायों में चुनाव होने की संभावना के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने इन 15 नगरीय निकायों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। कुल 15 निकायों के लिए 45 प्रभारी-सहप्रभारी बनाए गए हैं।

Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय करते हुए नेताओं को अलग-अलग निकायों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत बिरंगाव नगर निगम के लिए सौरभ सिंह को प्रभारी बनाया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम की जिम्मेदारी भूपेंद्र सवन्नी को सौंपी गई है। इसी तरह रिसाली नगर निगम के लिए अनुराग सिंहदेव और चरौदा नगर निगम के लिए नीलू शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा (Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav)

15 नगरीय निकायों में चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अभी से संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रभारी और सहप्रभारियों के जरिए संबंधित निकायों में संगठन की गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और स्थानीय स्तर पर पार्टी के समन्वय को गति देने की कवायद की जाएगी। पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए प्रभारी-सहप्रभारी स्थानीय संगठन के साथ मिलकर चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाएंगे। नगरीय निकायों में चुनावी माहौल बनने के साथ ही आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। इस नियुक्ति के साथ भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। अब संबंधित निकायों में प्रभारी और सहप्रभारी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
इन 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में होंगे चुनाव

बैठक में जानकारी दी गई कि इस साल दिसंबर में जिन 15 नगरीय निकायों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां आम चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 4 नगर पालिक निगम (बीरगांव, भिलाई, भिलाई-चरौदा और रिसाली), 5 नगरपालिका परिषद (जामुल, सारंगढ़, बैकुण्ठपुर, शिवपुर-चरचा और खैरागढ़) तथा 6 नगर पंचायत (प्रेमनगर, मारो, कोंटा, नरहरपुर, भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम) शामिल हैं। इसके अलावा, दो नवगठित नगर पंचायतों—तमनार और बड़ी करेली में भी पहली बार आम चुनाव कराए जाएंगे।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button