बिगुल
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कल भाटापारा के रविदास वार्ड में आयोजित भूमिपूजन एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर ₹408.81 लाख रुपए की लागत से होने वाले इंटेकवेल से फिल्टर प्लांट तक पाइपलाइन विस्तार और ₹152.25 लाख की लागत से बनने वाले ओवरहेड पानी टंकी का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन कार्यों से आने वाले समय में शहर की पेयजल व्यवस्था और मजबूत होगी
इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को प्रमाणपत्र और आवास की चाबी वितरित की। किसी गरीब परिवार के सिर पर अपनी छत का सपना पूरा होते देखना बेहद संतोष और खुशी का विषय है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा जी, उपाध्यक्ष श्री दिलीप छाबड़िया जी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



