Blog

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, मैराथन मीटिंग में इन अहम मुद्दों पर बनेगी रणनीति

बिगुल
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 31 अगस्त को रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। यह बैठक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विभिन्न सत्रों में आयोजित की जायेगी। इस अहम बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जायेगा।

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे। दिनभर चलने वाले विभिन्न संगठनात्मक सत्रों में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। उनके उद्बोधन के साथ ही कार्यसमिति का समापन होगा। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button