ब्रेकिंग : स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और विंटर वेकेशन की तारीखें, देखिए वेकेशन कलेंडर

दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी
बिगुल
छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में तीनों मौकों पर पांच-पांच दिन की छुट्टी रहेगी। यानी दशहरा, दीपावली और विंटर वेकेशन को मिलाकर विद्यार्थियों को कुल 15 दिन का अवकाश मिलेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक दशहरा पर्व पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान कुल पांच दिनों का अवकाश रहेगा।
दीपावली की छुट्टी 6 से 10 नवंबर
दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक पांच दिन की छुट्टी घोषित की गई है। इसके बाद स्कूल अपने निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार संचालित होंगे।
शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस तरह दिसंबर में भी विद्यार्थियों को लगातार पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी।
पिछले साल के मुकाबले एक दिन कम अवकाश
इस वर्ष दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की अवधि पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में एक-एक दिन कम की गई है। पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर छह-छह दिनों का अवकाश दिया गया था, जबकि इस बार प्रत्येक पर्व पर पांच दिन की छुट्टी निर्धारित की गई है।


