Blog

छत्तीसगढ़ में देवभोग ने बढ़ाई 2 रुपये लीटर दूध की कीमत, आज से लागू हुई नई दर

बिगुल
छत्तीसगढ़ में देवभोग का दूध खरीदना महंगा हो गया है. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (CGCDF) ने दूध की कीमत में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. अब देवभोग का एक लीटर दूध का पैकेट खरीदने के लिए लोगों को 59 रुपये की जगह 61 रुपये खर्च करने होंगे. दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है.

नई दर से आज से लागू की गई
पहले देवभोग के एक लीटर दूध के पैकेट की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर थी. इसमें दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 61 रुपये प्रति लीटर हो गई है. नई दर आज से लागू कर दी गई है. हालांकि ये नहीं बताया गया है कि किस वजह से दूध के दाम में इजाफा किया गया है. महासंघ की ओर से कीमत बढ़ाने को लेकर स्थिति साफ नहीं की गई है.

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाई कीमतें
अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर को दूध के दाम में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये लीटर तक बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था. इसके बाद अब देवभोग ने 2 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी दूध के दाम बढ़े हैं. सांची ने 2 रुपये से 4 रुपये लीटर तक दूध की कीमतों में इजाफा किया है.

देवभोग छत्तीसगढ़ का प्रमुख दूध उत्पादक ब्रांड
देवभोग छत्तीसगढ़ का प्रमुख दूध उत्पादक ब्रांड है. ये छग राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के अंतर्गत कार्य करता है. किसानों और पशुपालकों से उचित कीमत पर दूध खरीद जाता है. इसके बाद उसे प्लांट में पहुंचाया जाता है. जहां प्रोसेसिंग और पाश्चुरीकरण किया जाता है. इसके बाद दूध को फुल क्रीम, टोंड जैसी वैरायिटी के पैकेटों में पैक करके परिवहन किया जाता है. अलग-अलग शहरों में तय रेट पर बेचा जाता है. दूध को पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त बनाने के लिए इसमें विटामिन ए और डी मिलाया जाता है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button