Blog

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की 26.43 करोड़ की 30 संपत्तियों पर ED का शिकंजा

बिगुल

दुर्ग. केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर बहुचर्चित शराब घोटाला मामले एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चैतन्य बघेल की करीब 26.43 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। ED की रायपुर जोनल ऑफिस की टीम ने दुर्ग जिले की विट्ठल ग्रीन सोसाइटी में कार्रवाई करते हुए संबंधित संपत्तियों पर जब्ती के नोटिस चस्पा किया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को ED की टीम दुर्ग स्थित विट्ठल ग्रीन सोसाइटी पहुंची। यहां चैतन्य बघेल से जुड़ी कुल 30 संपत्तियों पर कार्रवाई की गई। इन संपत्तियों में आवासीय प्लॉट और फ्लैट शामिल बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 26.43 करोड़ रुपये है। कार्रवाई पूरी करने के बाद अधिकारियों ने संबंधित संपत्तियों पर आधिकारिक नोटिस भी चस्पा कर दिए।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ा है मामला
ED की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में सामने आए कथित शराब घोटाले की जांच का हिस्सा है। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। इसी क्रम में दुर्ग की विट्ठल ग्रीन सोसाइटी स्थित संपत्तियों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है।नक्शे देखें

दुर्ग में ED की कार्रवाई से फिर चर्चा में शराब घोटाला
चैतन्य बघेल से जुड़ी 30 संपत्तियों की जब्ती के बाद छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। करीब 26.43 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर ED की कार्रवाई को इस मामले की जांच में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button