Blog

नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, खराब मौसम के चलते नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग

बिगुल

रायगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण द्द हो गया। जिंदल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान की सुरक्षित लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके चलते नितिन नवीन रायगढ़ नहीं पहुंच पाए और उनका रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ का निर्धारित कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ में मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने और कम विजिबिलिटी के कारण विमान को जिंदल एयरपोर्ट पर उतारना संभव नहीं हो पाया। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान की लैंडिंग नहीं कराई गई।

इसका सीधा असर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर पड़ा। उनके निर्धारित कार्यक्रम के तहत रायगढ़ पहुंचने और विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होने की योजना थी।नक्शे देखें

रायगढ़ और धरमजयगढ़ के कार्यक्रम हुए निरस्त
विमान की लैंडिंग नहीं होने के बाद नितिन नवीन का रायगढ़ और धरमजयगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया। इस फैसले के चलते धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल नहीं हो सकेंगे।

हालांकि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। वे धरमजयगढ़ में आयोजित आयोजन में शामिल होंगे। ऐसे में नितिन नवीन की गैरमौजूदगी के बावजूद मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।

खराब मौसम बना दौरा रद्द होने की वजह

रायगढ़ में कम दृश्यता के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो पाना इस दौरे के रद्द होने की प्रमुख वजह बनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को क्षेत्र में संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा था। ऐसे में अंतिम समय पर कार्यक्रम निरस्त होने से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button